राधा कभी कृष्ण, कभी कृष्ण है राधा दीपावली मेला परवान पर


राधा कभी कृष्ण, कभी कृष्ण है राधा दीपावली मेला परवान पर

आज होंगी लाफ्टर नाइट

 
raam leela

उदयपुर। नगर निगम दीपावली मेले में चौथे दिन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रस्तुत महारास कार्यक्रम में एक से एक भक्तिमय प्रस्तुतियों से निगम मेला कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग गया। 
 

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना "देवा श्री गणेशा" से की गई। उसके बाद उज्जैन महाकाल की भस्म आरती से पूरी फिजा को शिवमय बना दिया। राम दरबार, महाकाली, राधा किशन महारास की प्रस्तुतियों ने एक और जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जीवनी को जीवन में उतारने का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर महाकाली, महिषासुर मर्दनी के रूप की प्रस्तुति को देख कर उपस्थित दर्शकों को नारी में विराजमान शक्ति का आभास करने को मजबुर कर दिया। भगवान के प्रेम अवतार राधा कृष्ण का महारास ने पूरे मेले को एक प्रेम मय वातावरण में तब्दील कर दिया, कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण एवं राधा रानी की लीलाओं को जीवंत महारास रूप को प्रस्तुत कर सभी को अचंभित कर दिया, भक्तिमय प्रस्तुति से दर्शक गदगद हो उठे और यह महसूस करने लगे कि वह उदयपुर मेले में ने बैठकर कृष्ण नगरी वृंदावन में बैठकर श्री कृष्ण एवं राधा का सजीव चित्रण देख रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सुदामा रास की प्रस्तुति की गई जिसमें कृष्ण सुदामा की मित्रता के बारे में प्रस्तुति दी गई प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गई। मनोज रिया ग्रुप दिल्ली से संबंधित है जो पिछले 23 सालों से लगातार पूरे भारत भर में भगवान श्री कृष्ण, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, भगवान शिव शंकर की लीलाओं की प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें 25 कलाकारों का एक समूह है जो कि अलग अलग प्रतिभाओं में विशेष पारंगता हासिल किए हुए हैं। सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हस्त प्रब कर देते हैं।
 

विशाल रूप में पहली बार श्री बालाजी की झांकी का हुआ मंचन।
नगर निगम दीपावली मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि मंगलवार को हुई महारास की प्रस्तुति में कलाकारों द्वारा पहली बार विशाल रूप में बालाजी महाराज की झांकी का मंचन किया गया तो पूरे मेले में आने वाले लोगो के कदम ठहर गए। प्रस्तुति में बालाजी महाराज के साथ-साथ पूरी वानर सेना ने ऐसा भक्तिमय माहौल बना दिया कि नगर निगम प्रांगण किष्किंधा लगने लगा।

 

निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा एवं मेला संयोजक चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मंगलवार को मेले का विधिवत शुभारंभ निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, जगदीश राज श्रीमाली, डॉक्टर लाखन पोसवाल, प्रशांत अग्रवाल, वंदना मीणा, हरीश राजानी, शंकर मेहता, अमर सिंह सांखला, मनोज मेघवाल, विजय आहूजा, सत्यनारायण मखाना, महंत मीठालाल, भरत आमेटा, संजय भंडारी, शराफत खान, मंजू सचान, रियाज हुसैन, दूल्हे सिंह देवड़ा, के जी मूंदड़ा, संजय चौबीसा, शैलेंद्र वया, विनय भाणावत आदि ने विघ्न विनाशक गणपति बप्पा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आज जय विजय करेंगे लोटपोट। बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले में जय विजय सच्चान अपनी प्रस्तुति से शहर वासियों को लोटपोट करेंगे। मशहूर लाफ्टर जय विजय अपनी उम्दा प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal