गुरुगोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को समर्पित
प्रथम वीर बाल दिवस 25 दिसंबर को मनाया गया
उदयपुर सिक्ख समाज एवं प्रबंधक कमेटी गुरूद्वारा श्री गुरू अरजन दरबार सेक्टर - 11 के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर- 11 गुरूद्वारा में भारत सरकार एवं समूह सिक्ख समाज द्वारा *प्रथम वीर बाल दिवस* का आयोजन किया गया
सेक्टर- 11 गुरुद्वारे के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सोनी ने बताया कि गुरूगोविन्द सिंह जी के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा झुजार सिंह जी, बाबा जोरावरसिंह जी, बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित यह कार्यक्रम बडी़ सादगी के साथ मनाया गया।
सेक्टर- 11 गुरुद्वारे के सचिव अमरजीत सिंह चावला ने बताया की यह प्रोग्राम 25 दिसंबर 2022 रविवार* को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा सेक्टर -11 में रखा गया जिसमें गुरुगोविंद सिंह जी के बच्चों के शहादत के बारे प्रोजेक्टर पर बडी स्क्रीन पर दिखाई गयी। समाज सेवी रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने समाज द्वारा की जा रही सेवाओं जैसे करोना में लगातार लंगर की सेवा घर घर में पहुंचा कर किसी को भूखा नहीं सोने दिया। समय समय पर ब्लड़ डोनेशन केम्प लगा कर पुरे उदयपुर में कभी भी ब्लड़ कि कमी नहीं आने दी समय समय पर मेडिकल केम्प लगवाना, गरीब बच्चों निशुल्क शिक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखना आदि।
कार्यक्रम के संयोजक करन गम्भीर एवं आयुष अरोडा़ ने बताया कि इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों को बुलाया कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने गुरूगोविन्द सिंह व उनके पुरे परिवार सहित साहेब जादों की शहादत पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुन मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, महापौर जी एस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, क्षेत्रीय पार्षद ताराचंद जैन, कांग्रेस सदस्य विवेक कटारा, दिनेश श्रीमाली, भाजपा महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकार वीरेंद्र यादव, अतिरिक्त निदेशक फॉरेंसिक डिपार्टमेंट सरदार परमजीत सिंह, समाजसेवी डॉक्टर मंजीत सिंह गंभीर, सिंधी समाज से अध्यक्ष प्रताप राय चुघ, हरीश राजानी, उमेश मनवानी, किशन वाधवानी, जैन समाज से BJS अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत एवं महावीर चपलोत, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, बजरंग सेना मेवाड़ अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह पंवार, विश्व हिन्दू परिषद से अर्जुन धनरवा, वरिष्ठ अधिवक्ता कुंदन सिंह सोनी एवं राजेश सिंघवी आदि उपस्थित रहे।
प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. हरविंदर सिंह और स. परमजीत सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सिक्ख मीडिया सेंटर से वीरेंद्र सिंह अरोड़ा, जसमीत सिंह अरोड़ा, समाजसेवी देवेंद्रपाल सिंह रोज़ी, तरणजीत सिंह सोनी अन्नू, तरणजीत सिंह सोनी तन्नी, गुरमीत सिंह चावला आदि का धन्यवाद व्यक्त किया।इसके बाद अटूट लंगर वरताया गया।