दाऊदी बोहरा जमात की सालाना AGM सम्पन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

 | 
DBJ AGM 2026

 

Udaipur Times, Dawoodi Bohra Event: दाऊदी बोहरा जमात, उदयपुर की सालाना आम बैठक (AGM) रविवार को गोगूँदा स्थित रिसॉर्ट में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभा में दाऊदी बोहरा जमात के अध्यक्ष इकबाल हुसैन रस्सावाला ने जमात से जुड़े सभी इदारों का वर्षभर का सामाजिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर आमसभा की स्वीकृति प्राप्त की।

DBJ AGM 2026

इकबाल हुसैन रस्सावाला ने बताया कि आने वाले समय में समाज के प्रत्येक सदस्य को यूनिक आईडी बनकर तैयार हो चुकी हैं जो बहुत ही जल्दी घर के मुखिया के आईडी पर भेज दी जाएगी।

DBJ AGM 2026

दाऊदी बोहरा जमात के सह सचिव फिरोज नाथ ने बच्चों और युवाओं को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने की योजनाओ की जानकारी प्रेषित की गई। साथ ही इस साल आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता की सफलता के बारें में चर्चा की गई।

इनका हुआ सम्मान

DBJ AGM 2026

इस अवसर दाऊदी बोहरा जमात ने तहरीक के लिए बहुत ही जानशीनी से काम करने वाले हज़रात का एजाज किया गया। इस मौके पर जनाब अब्बास अली कुराबड वाला, जनाब फैयाज हुसैन इटारसी, जनाब आबिद हुसैन राजनगर वाला, जनाब हातिम अली ताज, जनाब जुल्फिकार अली पीपा वाला, मोहतरमा ताहिरा खोलिया वाला, हजानी आमिना बाई ओड़ा वाला, जनाब ताहिर गोरिया वाला, जनाब जुल्फिकार खोलिया वाला, जनाब अमीना महु वाला, जनाब मोहम्मद भाई ओड़ा वाला, जनाब मोइज़ भाई मेडी वाला, जनाब असगर अली मुहीब, जनाब मंसूर अली नाथद्वारा वाला, जनाब हैदर अली बड़ौदा वाला, जनाब सैफुद्दीन भाई IR and sons और नफीसा गोरिया, हाजी जनाब हातिम अली लोहा वाला का एजाज किया गया।

DBJ AGM

इस अवसर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के संरक्षक आबिद हुसैन अदीब, जोनल सेक्रेटरी हिबतुल्लाह अत्तारी, डॉ. ज़ैनब बानु आरवी तथा पूर्व अध्यक्ष अब्बास आली नाथजीवाला ने भी बोहरा यूथ तहरीक पर अपने विचार प्रकट किए।

DBJ AGM

दाऊदी बोहरा जमात के सचिव फिरोज हुसैन टीन वाला ने बताया कि सभा के समापन पर दाऊदी बोहरा जमात के सह सचिव फिरोज नाथ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों के लिए तम्बोला और बुजर्गों और बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेल व प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News