गांधी ग्राउंड में सात दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ
उदयपुर,19 फरवरी 2026। ज़िला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में सात दिवसीय अमृता हाट (मेले) का शुभारंभ बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं ज़िला कलेक्टर आतिथ्य में हुआ। मेले में स्वंय सहायता समूह की प्रगतिशील सखियों ने अपने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल्स लगाई है जहां विविध प्रकार के दैनिक जीवन में उपयोगी उत्पाद उपलब्ध है। सात दिवसीय मेला प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगा।
मेले में 120 से अधिक स्टॉल्स, विविध प्रतियोगिताएं रहेगी आकर्षण का केंद्र
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि अमृता हाट में 120 से अधिक स्टॉल्स में महिला स्वयंसहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हो रही है। इसमें हस्तशिल्प पारंपरिक उत्पाद, हथकरघा वस्तुएं, हस्तनिर्मित आभूषण, सजावटी सामग्री, जैविक उत्पाद, मसाले, पापड़, बड़ी, अचार और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के स्टॉल्स लगाएं मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल स्पर्धाएं भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
शुभारंभ के अवसर पर संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस हाट का नियमित आयोजन हो रहा है जिसके माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन और जीविकोपार्जन में सम्बल मिल रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को हाट के माध्यम से बेहतर मंच मिलता है, यहां उपलब्ध कई उत्पाद हमारे दैनिक जीवन मे काम आते है, जिनकी गुणवत्ता बेमिसाल है।
इस अवसर पर अतिथियों ने मेले में लगी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया और संभाग के विभिन्न जिलों से आयी सखियों से संवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी, समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह सहित गणमान्य एवं बड़ी संख्या में स्वंय सहायता समूह की सखियां मौजूद रही।
#AmritaHaat #UdaipurEvents #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups #Handicrafts #UdaipurRajasthan #CulturalFest #OrganicProducts #SupportLocal
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
