स्मार्ट सिटी मिशन के 8 साल पूरे होने पर आर्ट जेम का आयोजन

इसमें 50 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने भाग लिया

 | 
smart city

उदयपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट सिटी मिशन के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न आयोजन हुए।

60 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया

स्मार्ट सिटी एसीईओ प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि रविवार को उद्यान पार्क में थर्ड स्पेस की साझेदारी में आर्ट जेम का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।

इस कार्यक्रम में डूडल मेकिंग, माँडना ड्राइंग तथा म्यूजिकल जेम का आयोजन किया गया। सोमवार को सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रजेंटेशन द्वारा उदयपुर स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स से रूबरू करवाया तथा साथ ही साथ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट माछला मगरा की विजिट भी करवाई गई।

इसमें 50 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने डब्ल्यूटीपी की कार्यप्रणाली को स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स द्वारा समझाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News