Banswara: श्री विश्वकर्मा मंदिर में छप्पन भोग के साथ मना अन्नकूट महोत्सव

 | 
Annakut Diwas

 

Udaipur Times, Banswara News:  बांसवाड़ा मे दीपावली के उपलक्ष्य में बड़ोदिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा देव सहित मंदिर में विराजित श्री गणेश एवं मां गायत्री की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं दीपमालिका से मंदिर को सजाया गया। समाजजनों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट किया।

महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से तैयार अन्नकूट एवं छप्पन भोग भगवान को अर्पित किया गया। मंदिर के गर्भगृह की साज-सज्जा और भगवान विश्वकर्मा देव की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर प्रांगण में स्वस्तिक दीप श्रृंखला सजाई गई। महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद समाजजनों को प्रसाद वितरित किया गया। सामूहिक आतिशबाजी ने आयोजन के उल्लास को और बढ़ा दिया।

नवनियुक्त पटवारी व भामाशाह का अभिनंदन

समारोह के दौरान पटवारी पद पर नवनियुक्त हर्षित सुथार तथा मंदिर विकास में सहयोग देने वाले भामाशाह सुरेश चन्द्र सुथार का समाज संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया। वयोवृद्ध प्रेमशंकर सुथार, हीरालाल शर्मा एवं नारायण सुथार ने दोनों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के समापन पर मंदिर कार्यकारिणी के सदस्यों ने आगामी विकास योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन भूपेश सुथार ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश चन्द्र सुथार, प्रेमशंकर सुथार, हीरालाल शर्मा, चंद्रमोहन, प्रवीण डी. सुथार, घनश्याम, परमेश्वर, जगदीश शर्मा, हेमन्त शर्मा, भूपेश सुथार, दिनेश सुथार, किशोर सुथार, दीपक सुथार, सुमित शर्मा, विशाल, संस्कार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News