बसंत उत्सव उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले में दिखी रौनक

यह मेला 12 फरवरी तक 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क चलेगा

 | 
fair

उदयपुर, 6 फरवरी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा ग्रामीण हॉट रेती स्टैंड के पास सबसिटी सेन्टर पर आयोजित बसंत उत्सव उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले में सोमवार को खासी रौनक देखी गई। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में मांगरोल से खादी के ड्रेस मटेरियल, रेडीमेड शर्ट, पजामे, पेंट शर्ट कपडा, बेडशीट व कुशन कवर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।

d

इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क की लहंगा, चुन्नी, साडी, सलवार सूट, कुर्ती, टॉप, विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। वहीं लकड़ी के खिलौने, मार्बल व मेटल आर्ट के सामान, मार्बल व वुडन हैण्डीक्राफ्ट के पोर्टेबल मंदिर, जूट बैग्ज, कशीदाकारी के बैग्स, वुड कार्विग, चम्मच कटिंग वर्क, पेंटिग, लाईव पेंटिग, हैगिंग एवं वुडन मीनाकारी के आर्टिकल खरीद दारी के लिए उपलब्ध हैं। यह मेला 12 फरवरी तक 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क चलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News