भाई भाई सॉन्ग फेम अरविंद वेगड़ा के गीतों पर थिरके युवा

बॉलीवुड एवं गुजराती फोक सिंगर है अरविंद वेगड़ा

 | 
Arvind vegda

भाई भाई सॉन्ग फेम अरविंद वेगड़ा ने उदयपुर सॉलिटेयर गार्डन में नियॉन रात्रि डांडिया रास में पहले दिन अपनी खास प्रस्तुति दी। एंटरटेमेंट जर्नलिस्ट रोहित कोठारी ने बताया भाई भाई फेम अरविंद वेगड़ा ने जनता को अपने गानों पर थिरकने को मुजबूर किया। 

राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित 2 दिन के नियॉन रात्रि डांडिया रास में शरीक हुए अपने गुजराती एवं बॉलीवुड गानों से जनता को पहले दिन खूब नचाया।  उनके भाई भाई सॉन्ग को गाते ही लोगो ने खूब डांस किया। 

Arvind vegda

इस इवेंट में महाआरती हुई जो अपने आप में देखने लायक थी। बॉलीवुड एवं गुजराती फोक सिंगर अरविंद वेगड़ा का भाई भाई सॉन्ग पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News