शिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव पर हुआ भंडारा

पांच हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने ग्रहण की महाप्रसादी

 | 
Bhandara at Kedareshwar mahadev
निःशुल्क जाँच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित

उदयपुर 26 फ़रवरी 2025। तपसम्राट पूज्य केशुलाल जी महाराज की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की तरह महाशिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव पधारे श्रद्धालुओ के लिए केशवधाम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।  

अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की इस अवसर पर पालियाखेड़ा, अलसीगढ़, पई, पीपलवास, बड़ीऊंदरी, आड़, फांदा, चोकडिया, पोपल्टी इत्यादि आसपास गांवो के पांच हजार से ज्यादा भक्तो ने महाप्रसाद भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर निःशुल्क जाँच शिविर में 230 भक्तो की थाइराइड, शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच कर दवा दी गयी जिसमे मोईन हुसैन एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी।

भंडारे के लाभार्थी दिनेश कुमार बम्ब, अनिल पोरवाल, शांतिलाल पामेचा, दिनेश चंडालिया एवं आरिफा सैफ रहे। मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बी एस बम्ब उपस्थित रहे। सुनील बापना, अशोक मादरेचा, कमलेश बम्ब, सीनियर एपीपी संगीता ढाबी, शैलेश मारू, अशोक लोढ़ा, दीपक जैन, जिनेन्द्र बापना,  संदीप कंठालिया, रवि सोनी, धनलक्ष्मी जैन, विनीता तलेसरा, सरोज जैन, अधिवक्ता भुवनेश जोशी ने भी अपनी सेवाए दी।

महेश बंब ने बताया कि संस्थान द्वारा बच्चों को पिछले 10 वर्षो से निःशुल्क चलाये जा रहे कम्प्यूटर सेंटर पर बेसिक कम्प्यूटर, टैली, फोटोशॉप, टाइपिंग, ऑटोकैड, कोरल एवं इंटरनेट कोर्स ज्वाइन करने की जानकारी दी गयी एवं इच्छुक बच्चो का कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News