भील युवा सेना मेवाड़ ने विशाल रैली निकाली

विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

 | 
bhil sena

उदयपुर 9 अगस्त 2023 । शहर में आज बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर भील युवा सेना मेवाड़ ने विशाल रैली निकाल कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

गोविंद गमेती ने बताया कि आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के साथ विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वही प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर न्याय दिलाया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News