अगले बरस तू जल्दी आ के आव्हान पर मन्नत वाला राजा की हुई भव्य विदाई
उदयपुर 17 सितंबर 2024। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से मन्नत चा राजा की आज अनन्त चतुदर्शी के अवसर पर गणगौर घाट पर भव्य विसर्जन किया गया। विशाल जैन ने बताया कि मन्नत चा राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नासिक के ढोल, घोड़े और ऊंट शामिल थे।
उन्होंने बताया कि इस बार उदयपुर में पहली बार मुंबई से नासिक ढोल के साथ शोभायात्रा एवं गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के गणगौर घाट पंहुचने पर फायर शो (आतिशबाजी) किया गया, ऐसा उदयपुर में पहली बार हुआ।
मण्डल के नितेश साहू ने बताया कि शोभायात्रा धानमंडी से होकर, संतोषी माता मंदिर, भड़भुजा घाटी, घंटाघर, जगदीश चौक होते हुए गणगौर घाट पहुँची। शोभायात्रा में गणपति को अगले बरस तू जल्दी आ के आव्हान पर महिलाएं, पुरूष एवं बच्चें शामिल थे जो गानों पर झूमते हुए चल रहे थे।
