बोहरा समुदाय ने मनाई ईद

ईद को लेकर समुदाय में विशेष उत्साह नज़र आया

 | 
Eid ul fitr

उदयपुर 21 अप्रैल 2023 । रमज़ान माह के तीस रोज़े पूरे करने के बाद बोहरा समुदाय ने आज जुम्मा (शुक्रवार) को ईद उल फ़ित्र का त्यौहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया।  

इन मस्जिदों में हुई ईद की नमाज़ 

सुबह सुर्योदय के बाद ईद की नमाज रसूलपुरा मस्जिद, वजीहपुरा मस्जिद, मोहियदपुरा मस्जिद, खानपुरा मस्जिद (छोटी बोहरवाड़ी), चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, पुला स्थित हाल, फतहपुरा खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद, सैयदी खान्जीपीर स्थित लुकमानी मस्जिद, सैफी हॉल, मोतीमगरी, दाऊद महल नीमच खेड़ा मर्कज और नव रत्न कॉलोनी स्थित सैफी पार्क में ईद की नमाज अदा की गई । 

Eid ul fitr

दाऊदी बोहरा जमात के सचिव ज़ाकिर पंसारी और अध्यक्ष अब्बास अली नाथजी वाला ने बताया की ईद को लेकर समुदाय में विशेष उत्साह नज़र आया।  आज बोहरा बहुल क्षेत्रो बोहरवाड़ी, चमनपुरा और खारोल कॉलोनी में ईद की नमाज़ के बाद घर घर में सेवईंया, मिठाई और एक दुसरे को मुबारकबादी का सिलसिला जारी रहा। समुदाय के लोगो ने ईद की नमाज़ के बाद समाज और देशहित में दुआ की गई।

Eid

ईद उल फ़ित्र के अवसर पर नमाज़ के दौरान रसूलपुरा मस्जिद में मौलाना अली असगर खिलौना वाला ने ईद के अवसर पर कुरआन की रौशनी में जुम्मा का महत्व बताते हुए ईद का मतलब बताया और कहा की आज जुमे के दिन ईद नसीब हुई है अल्लाह सभी की दुआओ को कबूल करे और हमारे मुल्क में शांति और सदभाव के कायम रहे। 

Eid

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया की ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज़ वजीहपुरा मस्जिद में हाजी मुल्ला पीर अली, खारोल कॉलोनी में हाजी मुल्ला सज्जाद हुसैन, रसूलपुरा में मौलाना आकिब हुसैन, खानपुरा में मौलाना मुदस्सिर अली, चमनपुरा में हाजी मुज़म्मिल हुसैन और पुला हॉल में हाजी हातिम अली ने अदा करवाई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News