उदयपुर के बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी का जश्न जोश ओ खरोश और अकीदात के साथ मनाया

 | 
Eid Miladunnabi jashan

 

 

Udaipur Times, Eid Miladunnabi 2026: बोहरा समुदाय से संबंधित दाऊदी बोहरा जमात (बोहरा यूथ) ने मिस्री इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक रबी उल अव्वल माह की 12वीं तारीख को ईद मिलादुन्नबी का जश्न जोश ओ खरोश और अकीदात के साथ मनाया।

Eid Miladunnabi

रविवार रात छोटी बोहरवाड़ी स्थित खानपुरा मस्जिद में महफ़िल-ए-मिलाद आयोजित हुई। इस अवसर पर असरार अहमद जावरियावाला एंड पार्टी, मुजम्मिल के आर एंड पार्टी, सरफ़राज मुहिब एंड पार्टी सहित कई नातख्वानों ने हज़रत मुहम्मद साहब (स.अ.व.) की शान में नात और क़सीदे पेश किए। जनाब अली असगर खिलौनावाला ने रसूल-ए-पाक की ज़िंदगी और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महफ़िल के बाद मस्जिद कमेटी खानपुरा की ओर से तबर्रुक वितरित किया गया।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर आली ओड़ावाला ने बताया की इस अवसर पर बोहरा समाज की मस्जिदें खानपुरा, रसूलपुरा, वज़ीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर तथा दाऊदी बोहरा जमात कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। वहीं सोमवार शाम बोहरवाड़ी स्थित जमातख़ाना में सामूहिक नियाज़ का आयोजन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News