समाज सेवा और खेल प्रतिभा के साथ 160 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
उदयपुर 22 जनवरी 2026। सुधारवादी बोहरा यूथ समुदाय से सम्बद्ध दी बोहरा वेल्फेयर सोसायटी (मण्डी एसोसिएशन) की ओर से इस्लाम के पैगंबर हज़रत मोहम्मद (स.अ.) के नवासे और हज़रत अली ((अ.स.) के बेटे इमाम हुसैन (अ.स.) और अब्बास अलमदार (अ.स.) की यौमे विलादत के अवसर पर महफ़िल बोहरवाडी स्थित मस्जिद वजीहपुरा में आयोजित की गई जिसमें 160 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में दो समाज सेवियो एवं खेल के क्षेत्र में समाज का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 1 खिलाडी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

UAE टीम से खेलने वाले U-19 क्रिकेटर सालेह अमीन को दिया विशेष अवार्ड
क्रिकेट की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले और समाज का नाम रोशन करने पर यूएई (UAE) की टीम से U-19 एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर खेलने वाले खिलाडी सालेह अमीन खाखड़ वाला एक विशेष अवार्ड से नवाज़ा गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर हाजी मुल्ला पीर अली मेमोरियल अवार्ड

दी बोहरा वेल्फेयर सोसायटी (मण्डी एसोसिएशन) के अध्यक्ष अब्दुल्लाह डीएम ने बताया की इस वर्ष से मरहूम हाजी मुल्ला पीर अली साहब द्वारा कौम को दी गई उनकी सेवाओं का सम्मान और उनको खिराजे अकीदत पेश करने हेतु हाजी मुल्ला पीर अली मेमोरियल अवार्ड शुरू किया है। प्रथम वर्ष यह अवार्ड हाजी सैफुद्दीन आई आर एंड संस वाला और हाजी मोहम्मद हुसैन अत्तारी को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

160 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को नवाज़ा
बोहरा वेलफेयर सोसायटी के सचिव आशिक हुसैन मागरवाला ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2024-2025 सत्र के 160 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को कक्षा प्रथम से लेकर बारहवीं तक विभिन्न संकायों में तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों के अलावा इस अवधि में एमबीए में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों के साथ ही आईआईटी, बीई, एमई, एमबीबीएस, सीए, आईसीडब्ल्यूए, बीबीएम, बीडीएस एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त 138 प्रतिभावानों छात्र छात्राओं को को पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किये गये। वहीँ स्कूल ऑफ़ दीनी तालीम के 22 बच्चो को भी मेरिट के आधार पर पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अली मज़हर रस्सावाला ने किया था वहीँ कार्यक्रम को सफल बनाने में दी बोहरा वेल्फेयर सोसायटी (मण्डी एसोसिएशन) के सदस्यों खुर्शीद सबील, रियाज़ टीन, आज़म सनवाड़ी, शब्बीर नासिर, अनीस खोलिया और आरिफा नासिर ने अपना सहयोग प्रदान किया।

इससे पूर्व महफ़िल की सदारत करते हुए मुल्ला सज्जाद हुसैन खारागुड़ा वाला और जनाब अली असगर खिलौना वाला ने बच्चो और युवाओ को इमाम हुसैन के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए इमाम हुसैन के जीवन के रोशन पहलु पर प्रकाश डाला। इसके अलावा महफ़िल में इमाम हुसैन की शान में कसीदे भी पढ़े गए। महफ़िल के बाद इस अवसर पर सामूहिक नियाज़ का भी आयोजन किया गया।
#UdaipurNews #BohraCommunity #SalehAmin #UAEU19 #ImamHussain #BohraWelfareSociety #RajasthanNews #UdaipurEducation #CommunityPride #SportsAchievement #UdaipurTimes #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #BohraYouth #DawoodiBohras #BohraRefromist