Udaipur Times, Business cum fun fair 2026। बोहरा यूथ की महिला इकाई बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा आयोजित बिज़नेस कम फन फेयर 2026 (Business cum fun fair 2026) बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाना में कल 13 नवंबर 2026 को सम्पन्न हुआ।

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया कि बिज़नेस कम फन फेयर 20256 का उद्घाटन समाज की वरिष्ठ महिलाओ महिलाओ सकीना बाई ओगणा वाला और आमिना बाई ओड़ावाला द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में प्रोफेसर सरवत खान जबकि विशिष्ठ अतिथि के रुप मे डोली मोगरा, समाज के वरिष्ठ नेता आबिद हुसैन अदीब, दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव फिरोज हुसैन टीन वाला और अध्यक्ष इकबाल हुसैन रस्सावाला उपस्थित रहे।

वहीँ इस अवसर पर बोहरा यूथ संस्थान, दाऊदी बोहरा जमाअत, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी कम्युनिटी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

मेले का विधिवत उद्घाटन के पश्चात बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

बिज़नेस कम फन फेयर 2026 (Business cum fun fair 2026 ) मेले में खाने पीने की स्टॉल के साथ साथ बुटीक, ज्वेलरी, पर्स, बैग्स, हाउसहोल्ड आइटम्स,परफ्यूम्स इत्यादि की 17 स्टॉल लगाई गयी।

मेले में समुदाय के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जहाँ लोगो ने हाउजी जैसे मनोरंजक गेम्स में हिस्सा लिया वहीँ बूटिक, कपडे, लेडीज़ पर्स, हनी, इत्र, बच्चो के कपड़ो की भी जमकर खरीदारी की।

मेलार्थियों ने मेले में लगी खाने पीने की स्टाल्स पर जमकर पानी पूड़ी, समोसा, कचोरी, हलीम, पेटिस, स्प्रिंग रोल का आनंद उठाया।

मेले में फातिमा पटवा, फरहाद मंडी वाला और तसनीम ने समां बाँध कर लोगो का जमकर मनोरंजन किया।

उल्लेखनीय है की बिज़नेस कम फन फेयर 2026 (Business cum fun fair 2026) के मुख्य स्पोंसर दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मावलीवाला & संस, बाटलीवाला एंड संस, पर्सनल स्लिमिंग सेंटर, ट्रस्ट रुफ, ईकरा कोचिंग सेंटेर और होटल ग्रांड फतह एवं उदयपुर टाइम्स थे।

