बजट, आयकर संशोधन, GST से जुड़े मुद्दों पर किया संवाद
उदयपुर 5 फरवरी 2026 । सेक्टर 14 स्थित ICAI भवन भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान में (CIRC) द्वारा CPE कमेटी के अंतर्गत ‘बजट टॉक’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक प्रोफेशनल्स CA सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बजट एवं GST से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष CA राहुल माहेश्वरी ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से आए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय झंवर एवं अधिवक्ता जतिन हरजई ने अपने सत्रों में यूनियन बजट 2026, आयकर संशोधन, नीतिगत दिशा, GST से जुड़े उभरते मुद्दों, संशोधनों एवं प्रोफेशनल्स पर उनके व्यावहारिक प्रभाव पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
प्रथम सत्र के चेयरमैन CA नरेश माहेश्वरी तथा द्वितीय सत्र के चेयरमैन CA आशीष ओस्तवाल रहे। कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष CA चिराग धर्मावत, कोषाध्यक्ष CA सौरभ गोलछा एवं कमेटी सदस्य CA अंशुल कटेजा शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव CA धर्मेंद्र सिंह कोठारी ने सभी वक्ताओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी अवसर पर ICAI उदयपुर (CIRC) द्वारा CA राकेश लोढ़ा के आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) में अकाउंटेंट मेंबर नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी गई तथा शाखा की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान भी किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने इसे उदयपुर CA समुदाय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
