Udaipur Times, Business Cum Fun Fair 2026। बोहरा यूथ संस्थान की महिला इकाई बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा बिज़नेस कम फन फेयर 2026 (Business Cum Fun Fair 2026) बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाना में कल 13 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया कि बिज़नेस कम फन फेयर 2026 का उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे समाज की वरिष्ठ महिलाओ सकीना बाई ओगणा वाला उआर आमिना बाई ओड़ावाला द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर सरवत खान जबकि विशिष्ठ अतिथि के रुप मे डोली मोगरा उपस्थित रहेंगी। वहीँ इस अवसर पर बोहरा यूथ संस्थान, दाऊदी बोहरा जमाअत, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी कम्युनिटी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
17 से अधिक स्टॉल्स रहेंगी
बिज़नेस कम फन फेयर 2026 (Business cum fun fair 2026) मेले में महिलाओ द्वारा खाने पीने की स्टॉल के साथ साथ बुटीक, ज्वेलरी, पर्स, बैग्स, हाउसहोल्ड आइटम्स, परफ्यूम्स इत्यादि की विभिन्न स्टाल्स लगवाई जाएगी। वहीँ सामूहिक हाउजी जैसे मनोरंजक गेम्स में मेले का हिस्सा होंगे। मेले का समय दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। जिसमे प्रवेश निःशुल्क रहेगा।