गीतांजलि हॉस्पिटल में कार्डियोनेक्स्ट–2026 कॉन्फ्रेंस होगी आयोजित
उन्नत कार्डियक केयर पर राष्ट्रीय स्तर का मंथन
उदयपुर 10 अप्रैल 2026। हर वर्ष की भाति इस बार भी ‘कार्डियोनेक्स्ट’ 2026 कॉन्फ्रेंस एक नए और विस्तारित स्वरूप में की जा रही है। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस वर्ष की कॉन्फ्रेंस 11 एवं 12 अप्रैल को रॉयल रिट्रीट, उदयपुर में होगी, जिसमें देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी इसे और खास बनाएगी।
चर्चा के दौरान हृदय रोग विभाग के एच.ओ.डी डॉ. रमेश पटेल ने बताया कि इस बार कॉन्फ्रेंस में अत्याधुनिक तकनीकों और ग्लोबल प्रथाओं पर विशेष फोकस रहेगा। खास तौर पर बच्चों में हृदय रोग, जटिल केस प्रबंधन और नई उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा होगी, जिससे यह आयोजन केवल एक कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि ज्ञान-विनिमय मंच के रूप में उभरेगा।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप जैन ने कहा कि ‘कार्डियोनेक्स्ट–2026’ डॉक्टरों के लिए कौशल उन्नयन का बेहतरीन अवसर है, जहां उन्हें नई तकनीकों को समझने और अपनाने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
GMCH के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह ने अस्पताल की उन्नत सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि गीतांजली में तीन अत्याधुनिक कैथ लैब (हृदय जांच प्रयोगशालाएं) और हर मरीज के लिए समर्पित विशेषज्ञ टीम मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न केवल चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा होगी, बल्कि “रोगी-केंद्रित देखभाल” को भी केंद्र में रखा जाएगा।
इस दिशा में एच.ओ.डी डॉ. रमेश पटेल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहिन सैनी, डॉ. गौरव मित्तल एवं डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.) के नेतृत्व में लगातार कार्यरत है।
इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि उदयपुर में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सेवाओं की शुरुआत के बाद हृदय की धड़कन से जुड़ी बीमारियों के इलाज में नई संभावनाएं खुली हैं। कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर विशेष सत्र और संगोष्ठी आयोजित किए जाएंगे, जो इसे और अधिक प्रासंगिक बनाएंगे।
यह आयोजन न केवल चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि हृदय स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह आयोजन हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurHealthcare #GMCHUdaipur #CardiologyIndia #HeartCare #MedicalConference #HealthAwareness #RajasthanHealthcare
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
