उदयपुर में नए आयकर अधिनियम के मंथन में जुटेंगे देशभर के सीए
Udaipur Times, Udaipur Event: 11 जून 2026 । भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की उदयपुर शाखा द्वारा डायरेक्ट टैक्स कमेटी, ICAI के सहयोग से 12 एवं 13 जून 2026 को रामी रॉयल रिसोर्ट, उदयपुर में दो दिवसीय ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डायरेक्ट टैक्स-2026’ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 12 जून को प्रात: 9.30 बजे होगा।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष CA चिराग धर्मावत ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिसमे ICAI उदयपुर शाखा की प्रबंध समिति, आयोजन समिति एवं अन्य सदस्य सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के पंजीकरण प्राप्त हो रहे हैं। सम्मेलन में देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथियों में CA पंकज शाह (CCM), वाइस चेयरमैन, डायरेक्ट टैक्स कमेटी, ICAI, CA रोहित रुवाटिया (CCM) प्रोग्राम डायरेक्टर, CA जिगर शाह, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), वंडर सीमेंट लिमिटेड, CA निर्मल कुमार जैन, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD), एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड, तथा हीराराम चौधरी (IRS) एवं भेराराम चौधरी (IRS), अतिरिक्त आयकर आयुक्त, उदयपुर शामिल रहेंगे।
शाखा उपाध्यक्ष CA सौरभ गोलछा ने बताया कि सम्मेलन में नए आयकर अधिनियम, 2025 के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा की जाएगी। प्रोग्राम कन्वीनर CA हितेश भदादा ने बताया की तकनीकी सत्रों में टैक्स प्लानिंग, असिस्टेंट एवं री-असेसमेंट, रीओपनिंग प्रावधान, अघोषित आय, ट्रस्ट टैक्सेशन, सर्च एंड सीजर, सक्सेशन प्लानिंग तथा नए आयकर अधिनियम के समग्र अवलोकन जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
इन विषयों पर CA पंकज शाह (CCM) इंदौर , डॉ. (CA) कपिल गोयल, एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट, CA रवि ममोड़ीया जयपुर, CA मनीष डफरिया इंदौर , CA विष्णु अग्रवाल सीसीएम मुंबई एवं एडवोकेट (CA) पंकज सराओगी, दिल्ली हाई कोर्ट सहित देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न तकनीकी सत्रों में CA दीपक एरेन, CA वी.एस. नाहर, CA शिशिर अग्रवाल जयपुर , CA गौरव व्यास, CA सतीश चंद्र जैन एवं CA आलोक पलोड़ भीलवाड़ा पैनलिस्ट के रूप में सहभागिता कर विषयों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।
मीडिया प्रभारी CA हिमांशु लोढ़ा ने बताया कि यह सम्मेलन कराधान क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए नवीनतम कानूनी प्रावधानों, न्यायिक निर्णयों एवं व्यावहारिक चुनौतियों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन में टाइटल स्पॉन्सर वंडर सीमेंट लिमिटेड के साथ एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड, एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, ई-मुद्रा लिमिटेड, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया, व्यापार टैक्सवन एवं टैक्समैन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। शाखा के पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने देशभर के कर पेशेवरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों से सम्मेलन में सहभागिता कर ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का आह्वान किया है। प्रस्तावित नए आयकर अधिनियम के परिप्रेक्ष्य में यह सम्मेलन प्रत्यक्ष कर क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों में से एक माना जा रहा है।
