शिल्पग्राम में 15 दिवसीय चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप का हुआ शुभारम्भ

शहर के जिज्ञासु कला प्रेमी निशुल्क इस कला को सीखने के लिए artworkshopwzcc@gmail.comपर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है

 | 
mural art

उदयपुर 4 जुलाई 2023। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के संगम सभागार में आयोजित 15 दिवसीय चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप का शुभारम्भ केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता, कैंप प्रभारी श्री शूरवीर सिंह एवं वरिष्ठ म्यूरल कलाकार श्री रवीन्द्रन एवं अन्य कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। 

आर्ट कैंप मे केरल के प्रसिद्ध 21 प्रतिभागी भाग ले रहे है जो कि 3 से 17 जुलाई तक सभी 3-3 कैनवासों पर केरला म्यूरल आर्ट को उकेरेंगे जो की केरला की परंपरागत चित्रकला है।  जिसमें पौराणिक कहानियो के आधार पर हिन्दू देवी देवताओ को चित्रित किया जाता है। इस कला में रंगो को प्राकृतिक तौर पर तैयार कर इस्तेमाल किया जाता है । तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी 17 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। 

WZCC

केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि विलुप्त हो रही इस कला को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने के हेतु यह पहल की गई है। इसी दौरान दिनांक 10 से 14 जुलाई तक म्यूरल आर्ट कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे शहर के जिज्ञासु कला प्रेमी निशुल्क इस कला को सीखने के लिए artworkshopwzcc@gmail.com पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।

केंद्र के दुर्गेश चांदवानी, दीपक चौहान, भगवती नलवाया, सुनील निमावत, चंद्रशेखर सुखवाल, विवेक पारिख, जाग्रत डुंगरवाल, प्रभु लाल गायरी एवं आदि मौजूद थे, मंच संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News