रंगशाला में ‘छोड़ो कल की बातें’ नाटक 10 नवंबर को

पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर
 | 
drama

उदयपुर 6 नवंबर 2024। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में रविवार 10 नवंबर 2024 को नाटक ‘छोड़ो कल की बातें’ का मंचन किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला रविवार 10 नवंबर 2024 को शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में ‘छोड़ो कल की बातें’ नाटक का मंचन किया जाएगा। 

इस नाटक के लेखक जयवर्धन तथा निर्देशक जे.पी. सिंह है। इसमें आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News