उदयपुर मे शरद पूर्णिमा की चांदनी में सजा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

 | 
Sharad Purnima

 

Udaipur Times, Udaipur Event:  शरद पूर्णिमा की धवल चाँदनी के साक्ष्य में ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के रिवाह हॉल में मुस्कान क्लब के परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल्या गट्टानी, डॉ श्रद्धा गट्टानी एवं गट्टानी परिवार के अन्य सदस्यों का सानिध्य रहा। मुस्कान क्लब के परिवारों की 13 गायन एवं नृत्य प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा गट्टानी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसके पश्चात के.के. त्रिपाठी जी ने भी सभी का विधिवत स्वागत किया। 

मंच संचालन की बागडोर संभालते हुए डॉ श्रद्धा गट्टाणी ने एक-एक कर प्रतिभागियों को मंच पर आमंत्रित किया। सर्वप्रथम नन्हीं प्रदन्या ने नृत्य के माध्यम से ईश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद हुई सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सबसे अधिक तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह नन्हीं परी सुश्री दियारा के सिद्धहस्त शास्त्रीय नृत्य पर देखने को मिला।

इस शानदार सांस्कृतिक संध्या में शैलजा शर्मा, दीपाक्षी एवं मनस्वी, दीपा पंत एवं देवयानी जोशी, सुनाया इंद्रावत, पारीक परिवार एवं मेहता परिवार की ओर से विनीत, प्रतिभा, विनीश, हेमा मेहता, मनस्वी मेहता, पूर्णिमा मेहता एवं ध्रुवया आचार्य, तथा सोनल त्रिवेदी एवं वंदना कनेरिया ने अपनी नृत्य एवं गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शौर्य एवं तनुश्री गट्टानी ने भी अपनी गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। दर्शक देर तक तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सूरजमल पोरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का अगला चरण सिद्धहस्त गायकों की प्रस्तुतियों का रहा। श्रद्धा गट्टाणी एवं के.के. त्रिपाठी तथा श्रद्धा शौर्य गट्टानी की युगलबंदी ने अपनी मधुर आवाज से वातावरण को संगीतमय बना दिया और कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News