दीपावली: बाजार सजावट प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न बाजारों में लगी है होड़


दीपावली: बाजार सजावट प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न बाजारों में लगी है होड़

दीपावली के दिन इतनी बजे से होगा निरीक्षण 

 
diwali market  decoration

उदयपुर, 10 नवंबर । दीपावली पर्व पर शहर के विभिन्न बाजारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन की ओर से आयोजित दीपावली बाज़ार सजावट प्रतियोगिता में बाज़ार एवं व्यापारियों में भारी उत्साह है।

प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश जैन ने बताया कि संयोजक इंदर सिंह मेहता द्वारा सजावट समिति बैठक का आयोजन कर दीपावली के दिन सजावट के निरीक्षण का रूट एवं समय तय कर अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेंबर अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि निर्णायक मंडल एवं चेंबर की टीम बाजारों के निरीक्षण के लिए दीपावली के दिन इतनी बजे से निरीक्षण करेगी। 

निरीक्षण का समय 

शाम 7.15 बजे सूरजपोल
7.30 माली कॉलोनी
7.45 बजे अस्थल मन्दिर चौराहा, मार्शल चौराहा
8 बजे लक्ष्मीजी मन्दिर भटियानी चौहट्टा
8.15 बजे घंटाघर
8.30 बजे बड़ा बाजार बाजार
8.45 बजे सिंधी बाजार
9.15 बजे मंडी की नाल
9.30 बजे चेटक सर्कल
9:45 बजे बापू बाज़ार
10 बजे नेहरू बाज़ार
एवं 10:30 मास्टर बैंड  सुरजपोल कंट्रोल रूम के पास का निरीक्षण करेगी। 

प्रतियोगिता का निर्णय इन गठित कमेटी द्वारा होगा 

वहीं प्रतियोगिता के निर्णय के लिए गठित कमेटी में जी.एल.डाड़, सुमति लाल बोहरा, हेमंत चौहान, राहुल बड़ाला, चेतना भाटी होंगे। सह संयोजक आलोक पगारिया ने बताया कि सभी निर्णायक दीपावली के दिन बाजारों में सफाई, रोशनी एवं सजावट आदि विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पांच सांत्वना पुरस्कारों के लिए विजेता बाजारों का चयन करेंगे। जिसके बाद कमेटी के सभी नियुक्त संयोजकों के समक्ष घोषणा की जाएगी। पगारिया ने बताया कि सभी प्रतिभागी बाजार संगठनों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags