तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उदयपुर द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन

ललित लक्ष्मी विलास से फतेहसागर की ओवर फ़्लो पाल तक

 | 
teraoanth professional forum

उदयपुर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उदयपुर द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रेरणा देने के लिए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) द्वारा एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया 

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रातः आठ बजे ललित लक्ष्मी विलास से  फतेहसागर की ओवर फ़्लो पाल तक उदयपुर शाखा के अध्यक्ष अरुण कोठारी के नेतृत्व में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया |

साइक्लोथॉन में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) उदयपुर के 30 सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया | साइक्लोथॉन को तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष मुकेश बोहरा ने हरी झंडी बताकर रवाना किया | 

पूरे कार्यक्रम का संयोजन ध्रुव सिंघवी द्वारा किया गया | साइक्लोथॉन के पश्चात सभी प्रतिभागियों का  चोगान मंदिर में स्वागत किया गया तथा अल्पाहार के साथ मंत्री राजेन्द्र चंडालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया |

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News