दाऊदी बोहरा समुदाय ने मनाया इस्लामिक नव वर्ष

 | 
Dawoodi Bohra New Year 2026

Udaipur Times, Udaipur Events: 15 जून 2026। बोहरा समाज ने इस्लामिक नव वर्ष हिज़री सन् 1448 का आगाज़ सोमवार 15 जून 2025 से हुआ। रविवार को नए साल की पूर्व संध्या पर समुदाय के लोगो नें एक दुसरे को नए साल की बधाइयाँ दी तथा पारंपरिक रूप से एक साथ पूरे परिवार ने विभिन्न पकवानों से थाल सजाये और सामूहिक भोज का आनंद लिया।

सैयदी खांजीपीर साहब का उर्स मनाया 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम की पहली तारीख को सैयदी खांजीपीर साहब का उर्स परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगो खांजीपीर स्थित सैयदी खांजीपीर साहब की दरगाह पर जाकर ज़ियारत की और अकीदत के फूल पेश किये। 

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया कि इसी के साथ इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (स.अ.) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में 10 दिनों तक समुदाय के लोग ग़म व मातम मनाएंगे, जिसमें विविध आयोजनों में कर्बला में हुए शहीदों को याद किया जाएगा। बोहरवाडी और बोहरा समुदाय के विभिन्न मौहल्लों में भी सजावट की गई और सबीले भी लगाई गई।

Muharram 2026

15 जून 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक 10 दिनों तक प्रत्येक दिन सुबह 11:15 से 1.45 बजे तक वजीहपुरा मस्ज़िद में जनाब अली असगर खिलौना वाला हुसैन (अ.स.) की शहादत का बयान किया जाएगा। जबकि रात की मजलिस में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन खाड़ागोडा वाला की सदारत में जनाब मुदस्सर अली ज़री वाला कर्बला के शोहदाओ के मंज़र तक़रीर के ज़रिए पेश करेंगे।

इसी प्रकार दसों दिन तक शाम को 5 से 7 बजे तक रसूलपुरा मस्ज़िद में महिलाओं की मजलिस होगी जिसमें मरसिया ख्वानी के अलावा तकरीरे होंगी। शाम आठ बजे से रसूलपरा मस्जिद और बोहरवाड़ी स्थित जमात खाने में 10 दिन तक सामूहिक नियाज का आयोजन होगा।

21 जून को ब्लड डोनेशन 

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा इमाम हुसैन की याद में 21 जून रविवार को बोहरा यूथ कम्युनिटी सेंटर में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  

10 मुहर्रम ( 24 जून 2026) बुधवार को आशूरा मनाया जाएगा। आशूरा के दिन हर वर्ष की तरह परंपरागत अज़ादारी जुलुस बोहरवाड़ी स्थित मोहियदपुरा मस्जिद से वजीहपुरा मस्जिद तक निकाला जाएगा। इसके बाद मकतल का बयाँ जनाब अली असगर खिलौना वाला पढ़ेंगे रात को शाम ए गरीबा की मजलिस के साथ मुहर्रम के 10 दिनों के प्रोग्राम का समापन होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News