दाऊदी बोहरा जमात ने हाजियों को दी भावभीनी विदाई

बैंड-बाजों के साथ हाजियों का जुलूस निकाला गया

 | 

उदयपुर, 12 अप्रैल 2026। सुधारवादी बोहरा समाज से संबंधित दाऊदी बोहरा जमात (बोहरा यूथ) द्वारा 64 हाजियों की सामूहिक विदाई का कार्यक्रम रविवार को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हाजियों को वरिष्ठ समाजजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने भावभीनी विदाई दी।

Hajj Vidai 2026 Udaipur

दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीनवाला ने बताया कि उदयपुर से इस वर्ष 64 हाजी हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। रविवार सुबह 10:45 बजे से ही हज यात्री अपने परिजनों के साथ जमातखाना पहुँचने लगे। यहाँ दाऊदी बोहरा जमाअत एवं दाऊदी बोहरा हज कमेटी के सदस्यों ने हाजियों का माल्यार्पण कर सार्वजनिक अभिनंदन किया।

Hajj Vidai 2026

कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना आरिफ हुसैन द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इसके बाद मुर्तज़ा मगरवाला, असरार अहमद जावरियावाला एवं मालेगांव के मोइज़ हुसैन बादशाह ने नात व मनकबत पेश की। कार्यक्रम का संचालन अली असगर खिलौनावाला ने किया।

Hajj 2026 Vidai

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सावाला, सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीनवाला एवं हज कमेटी के फ़िरोज़ लोहावाला ने समारोह को संबोधित करते हुए हाजियों से समाज और देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया।

Hajj Vidai 2026

कार्यक्रम के पश्चात बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना से बैंड-बाजों के साथ हाजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान नातिया कलाम पेश किए गए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने हाजियों का शर्बत पिलाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। यह जुलूस बोहरवाड़ी के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मस्जिद रसूलपुरा पहुँचा, जहाँ सभी का स्वागत किया गया।

Hajj Vidai 2026 udaipur

अंत में सभी ने ज़ोहर, अस्र एवं शुक्राने की नमाज़ अदा की गई, उसके बाद हाजियों को विदा किया गया।

Hajj 2026
दुबई से उदयपुर निवासी हज यात्रियों की विदाई 

#UdaipurNews #RajasthanNews #Hajj2026 #BohraCommunity #DawoodiBohra #Udaipur #ReligiousEvents #IndiaNews #CommunityEvent #UdaipurLocal #RajasthanUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News