कल मनाएगा दाऊदी बोहरा समुदाय ईद उल अज़हा का पर्व

घर पर रहकर ही अदा की जाएगी ईद उल अज़हा की नमाज़

 | 
Eid Ul Adha

कोरोना महामारी के चलते घर पर रहकर ही पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़

उदयपुर 18 जुलाई 2021।  इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ज़िलहज की 10 तारीख को ईद उल अज़हा यानि बकरीद मनाई जाती है। कल बरोज़ सोमवार (19 जुलाई 2021) दाऊदी बोहरा समुदाय ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाएगा। इस बार वैश्विक महामारी Covid-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हेतु सुधारवादी बोहरा समुदाय (बोहरा यूथ) से सम्बंधित दाऊदी बोहरा जमात ने समाज के लोगो के नाम आदेश जारी किया है की घरो में रहकर ही ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जाये।

दाऊदी बोहरा जमात के सेक्रेटरी ज़ाकिर हुसैन पंसारी ने सभी मस्जिद कमेटियों (रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपूरा, खानपुरा, खारोल कॉलोनी, चमनपुरा, खांजीपीर और पुला कमिटी) को लिखित में आदेश जारी किया और कहा की कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनज़र किसी भी मस्जिद में अनुमत व्यक्ति से अधिक व्यक्ति एकत्र न हो। एवं समुदाय के सभी लोगो से घरो में ही रहकर इबादत करने की अपील की।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की समुदाय के लोगो ने रमज़ान माह और ईद उल फ़ित्र की नमाज़ और इबादत को घरो से ही अंजाम दिया था। ईद उल अज़हा की नमाज़ भी समुदाय के लोग घरो में ही रहकर अदा करेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News