पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की पुण्यतिथि मनाई

गुलाब बाग स्थित सरस्वती लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम 
 | 
library

उदयपुर 27 सितंबर 2023। पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की पुण्यतिथि आज उदयपुर में मनाई गई। गुलाब बाग स्थित सरस्वती लाइब्रेरी में एसआर रंगनाथन की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन रिटायर्ड लाइब्रेरियन गणेश लाल श्रीमाली ने किया। इस दौरान शहर के कई पुस्तकालयाध्यक्ष मौजूद रहे।

इस मौके पर पुस्तकालय प्रबंधन से जुड़ी पुस्तकें भी प्रदर्शनी में रखी गई और प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को पुस्तकालय प्रबंधन के बारे में जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश श्रीमाली ने बताया कि एसआर रंगनाथन ने पुस्तकालय विज्ञान के लिए जो कार्य किए थे उन्हें आज भी याद किया जाता है और उसके बाद पुस्तकालय विज्ञान पर कोई बड़े काम नहीं हो सके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News