नहीं होगा इस साल दीपावली दशहरा मेला


नहीं होगा इस साल दीपावली दशहरा मेला 

पिछले कई सालो से जारी थी परम्परा 

 
नहीं होगा इस साल दीपावली दशहरा मेला
उदयपुर नगर निगम ने कोरोना के चलते रद्द किय मेला  

उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य दीपावली दशहरा मेला इस साल आयोजित नहीं होगा।  उदयपुर नगर निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

कोरोना प्रकोप के चलते, राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार और जिले में धारा 144 की वजह से उदयपुर वासी हर वर्ष की भांति इस बार दीपावली दशहरा मेला का मज़ा नहीं ले पाएंगे।  पिछले कई वर्षो से दीपावली दशहरा के अवसर पर नगर निगम की तरफ से मेला आयोजित किया जाता रहा है।  इस वर्ष शहरवासी कोरोना के चलते मेले का आनंद नहीं उठा सकेंगे। 

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चन्द्रकला बोल्या ने बताया कि हालात को देखते हुए और शहरवासियो के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रीमती बोल्या ने बताया कि ऑनलाइन कम्पटीशन रखा जायेगा ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal