उदयपुर मे धन्वंतरि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 | 
Dhanvantari Mahotsava

 

Udaipur Times, Event: आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय डांगियों का गुड़ा, उदयपुर में भगवान धन्वंतरि जी की जयंती के पावन अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने भगवान धन्वंतरि जी के आयुर्वेद में महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोगी काया के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा और स्वस्थ जीवन का आधार है।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच केशु लाल डांगी,  मोतीलाल  लोहार,  गोवर्धन कुम्हार, समाजसेवी जितेन्द्र जैन सहित नर्सिंग ऑफिसर प्रेमलता अहिर, रुचिका गायरी (परिचारक), योगा टीचर कर्मप्रिया सालवी, मोनल सेन एवं समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों ने भगवान धन्वंतरि जी के समक्ष नमन कर उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम मे आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News