डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पाग बंधाई परंपरा 2 अप्रैल को

परंपरा का निर्वहन उदयपुर सिटी पैलेस के प्रांगण में सम्पन्न होगा

 | 
dr laskhyaraj singh mewar

उदयपुर 1 अप्रैल 2025। मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पाग बंधाई की परंपरा का निर्वहन कल 2 अप्रैल 2025 बुधवार को किया जाएगा। 

सिटी पैलेस से मिली सूचना के अनुसार बुधवार 2 अप्रैल 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परंपरा का निर्वहन उदयपुर सिटी पैलेस के प्रांगण में सम्पन्न होगा।

इसके पश्चात् दोपहर 3 बजे अश्वपूजन की परंपरा के बाद डॉ  लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित एकलिंगनाथजी के दर्शन करेंगे, शाम 7:00 बजे हाथीपोल द्वार के दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीँ रात 8 बजे उदयपुर सिटी पैलेस में भाईपा एवं सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की परंपरा के पश्चात् रात 9 बजे जगदीश चौक स्थित जगदीश मंदिर के दर्शन करेंगे। 

उल्लेखनीय है की 16 मार्च को मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News