इट राइट मिलेट मेले का आयोजन 21 फरवरी को

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में होगा आयोजित 
 
 | 

उदयपुर 20 फ़रवरी 2026 । राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा इट राइट मिलेट मेले का आयोजन 21 फ़रवरी 2026 को  मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि इसका उद्देश्य आमजन को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करना और पौष्टिक आहार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स ग्लूटेन मुक्त होते हैं और इनमें फाइबर, कैल्शियम ,जिंक आदि मिनरल उच्च मात्रा में होते हैं जो मधुमेह और हृदय रोगो के जोखिम को कम करने में सहायक है।

मोटे अनाज (श्रीअन्न) जैसे बाजरा, जौ,रागी आदि के लाभ को आम लोगों को बताया जायेगा साथ ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी। आमजन अधिक से अधिक मेले में उपस्थित हो सके इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जायेगा।

मेले के सफल आयोजन के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

#Udaipur #MilletMela #EatRight #RajasthanHealth #EatRightIndia #ShriAnna #Rajasthan #Millets #HealthyLifestyle #UdaipurEvents #NutritionAwareness