Udaipur Times, Eid Miladunnabi 2026: पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.) की यौमे पैदाइश के अवसर पर उदयपुर शहर मे मुस्लिम समुदाय द्वारा विशाल जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया।

हर साल की तरह निकाले जाने वाले इस जुलूस मे जहां अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा वहीं समाज की महिलाए जुलूस के रास्ते मे दोनों तरफ खड़ी रही। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस ए मुहम्मदी का आगाज अंजुमन चौक से हुआ।

अंजुमन चौक से होते हुए जुलूस सिन्धी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हरवेन जी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावट वाडी, जाटवाडी, नई पुलिया, कच्ची बस्ती, अंबावगढ़, आयुर्वेद चौराहा, मुल्ला तलाई, रजा कालोनी होते हुए ब्रहमपोल स्थित मौलाना ज़हीरुल हसन साहब की दरगाह पर सम्पन्न हुआ।

जुलूस के मार्ग जगह जगह शर्बत, पानी, पुलाव, बच्चों को चॉकलेट्स और अन्य तबररूक तकसीम किया गया। जुलूस मे विशेषकर युवाओ का उत्साह चरम पर रहा। जुलूस के दौरान की जगह जगह आतिशबाजी भी की गई।

जुलूस ए मुहम्मदी पूरे शहर मे शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ हालांकि एक आतिशबाजी के दौरान एक युवा की दर्दनाक मौत हो गई।








