उदयपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया, सुबह 6:15 से 8:15 बजे तक हुई नमाज़
Udaipur Times, Eid Ul Adha: 28 मई 2026। शहर के मुस्लिम समुदाय ने आज ईद उल अज़हा यानि बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस पर्व पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको खांजीपीर, हाथीपोल, मुल्ला तलाई, सवीना, आयड़, सिलावटवाड़ी, महावतवाड़ी, कारवाड़ी, धोली बावड़ी, अलीपुरा, अंजुमन चौक आदि इलाको में ईद की चहल पहल रही। Eid Ul Adha
अन्जुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के तहत मुस्लिम समाज 28 मई 2026 गुरुवार को ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा करने के बाद कुरबानी करते हुए ईद उल अज़हा का त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया गया। Eid Ul Adha

हर वर्ष की भांति इस वर्ष ईदुल अजहा के मौके पर दिनांक 28, 29 व 30 मई 2026 तक कुर्बानी की जाएगी व साथ ही उदयपुर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज गुरुवार प्रातः 6.15 बजे से लेकर प्रातः 8.15 बजे तक अदा की गई। जिसका वक्त इस तरह से रहा। Eid Ul Adha
प्रातः 6ः15 बजे: मस्जिद पंचायती ख़दीजतुल कुबरा, कारवाड़ी मस्जिद, दरखानबाड़ी, मरियम मस्जिद लाल मगरी मुल्ला तलाई, महावत वाड़ी मस्जिद, मस्जिदे अली अहमद हुसैन कॉलोनी, नीललगरान मस्जिद ।
प्रातः 7ः00 बजे: मदीना मस्जिद आयड़ लोहार कॉलोनी, मस्जिद इमरत रसूल बाबा, ताजुशशरिया मस्जिद मुर्शिद नगर सवीना, गौसिया मस्जिद, छोटी मस्जिद बरकत कॉलोनी, मस्जिद हेलान नेहरू बाजार, नूरानी मस्जिद गाँधी नगर पहाड़ा, एसबी नगर मस्जिद, बड़ा बाजार चिल्ले की मस्जिद, बिलाली मस्जिद पहाड़ा। Eid Ul Adha
प्रातः 7ः15 बजे: मस्जिद रहमते आलम अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, रहमानिया मस्जिद ईदगाह रहमान कॉलेानी, गौसिया नूरिया बड़ी मस्जिद सवीना, आयड़ ईदगाह, मस्जिद अंजुमन खारा कुंआ, मस्जिद फारूक ए आज़म कॉलोनी मुल्ला तलाई, मस्जिद सज्जन नगर A ब्लॉक, थूर मस्जिद।

प्रातः 7ः30 बजे: हुसैनी मस्जिद लाल मगरी सवीना, पाण्डुवाड़ी मस्जिद, मस्जिद गौसिया कॉलोनी किशनपोल, मस्जिद गौसे आज़म कॉलोनी चित्रकूट नगर सवीना, मस्जिद नुरुल इस्लाम सज्जन नगर B ब्लॉक, रज़ा कॉलोनी बड़ी मस्जिद मुल्ला तलाई, जहांगीरी मस्जिद सवीना, मस्जिद ओवैस करनी दरगाह मस्तान बाबा, मस्जिद अबु बकर सिद्दीक कल्लेसात, सिलावटवाड़ी उपर की मस्जिद, धोली बावड़ी मस्जिद, अलीपुरा मस्जिद, चिश्तिया मस्जिद गरीब नवाज़ कॉलोनी रूपसागर, हुसैनी मस्जिद नया खेड़ा Eid Ul Adha
प्रातः 7ः45 बजे मस्जिद हज़रत अबू बक्र सिद्दीकी छीपा कॉलोनी, कादरी मस्जिद आलू फैक्ट्री, मस्जिद सौदागर बाबा दरगाह, सिलावटवाड़ी बीच की मस्जिद।
प्रातः 7:50 बजे: मस्जिद क़ुतुब ए आलम खांजीपीर।
प्रातः 8ः00 बजे: चेतक सर्कल स्थित पल्टन की मस्जिद, मस्जिद दीवान शाह कॉलोनी पटेल सर्कल, मस्जिद नूर नगरी , ईदगाह पुराना स्टेशन राणा प्रताप नगर, मस्जिद हिरण मगरी सेक्टर 5, नूरानी मस्जिद डबोक।
प्रातः 8ः15 बजे: मस्जिद मकबरा सूरजपोल, चमनपूरा जामा मस्जिद।
