उत्साह और उमंग के साथ मनाई ईद उल फ़ित्र

उदयपुर में शांति और अमन की प्रार्थना की तो वही प्रदेश में अच्छी बारिश की भी कामना की गयी

 | 
Eid ul fitr

उदयपुर 22 अप्रैल 2023 । देश भर में जहा आज ईद का त्यौहार उत्त्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है वही उदयपुर में भी इस मुबारक मौके पर लोगो का उत्त्साह चरम पर है। 

eid ul fitr

आज सुबह पलटन मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर हजारो की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकठा हुए।  ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दुसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक दी तो वही बच्चो में भी इस दिन का खासा उत्त्साह देखा गया। 

eid ul fitr

इस मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे और सभी लोगो को ईद की मुबारक बाद दी। इस दौरान लोगो ने उदयपुर में शांति और अमन की प्रार्थना की तो वही प्रदेश में अच्छी बारिश की भी कामना की गयी।

eid ul fitr

चेतक की पलटन मस्जिद के सचिव रियाज़ हुसैन ने ईद उल फ़ित्र की नमाज़ अदा करने के बाद पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईद उल फ़ित्र का त्यौहार आपसी अमन और भाईचारा का सन्देश देता है।  मेवाड़ में सांप्रदायिक सौहार्द्र की परम्परा रही है।   

eid ul fitr

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News