फ्लॉलेस फैशन शो - 2022 के ऑडिशन 13 को अशोका ग्रीन में, उदयपुर में होगा ग्रांड फिनाले

 | 
Flawless Fashion Show Udaipur Finale Audition

उदयपुर। सिंह गर्जना ग्रुप की ओर से आयोजित "फ्लोलेस फैशन शो - 2022 के ऑडिशन 13 मार्च को शोभागपुरा 100 फिट रोड स्थित अशोका ग्रीन में होंगे। इससे पहले शो के लिए डूंगरपुर में ऑडिशन किये गए थे।

सिंह गर्जना ग्रुप के डायरेक्टर अशोक पंचाल  ने बताया कि उदयपुर के अलावा इस शो के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, अजमेर, आदि शहरों में होंगे। इस शो में फैशन मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश कर रही युवतियां हिस्सा लेंगी।

अशोक पंचाल  ने बताया कि इस शो के ऑडिशन सभी शहरों में लेने के बाद टॉप मॉडल्स का चयन किया जाएगा। जिसके बाद शो का फिनाले उदयपुर के अम्बेरी स्थित ग्रीन रॉयल रिसोर्ट में किया जाएगा। फिनाले से पहले उदयपुर में 3 दिन के लिए मॉडल्स को फैशन मॉडलिंग से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएगी, जिसके लिए ख्यातनाम मॉडल्स द्वारा, ग्रूमिंग, रैंप वॉक, प्रजेंटेशन सहित अन्य गुर सिखाए जाएंगे। इस शो को सेलिब्रिटी द्वारा जज किया जाएगा। इस शो में विजेता एवं उपविजेता को दुबई ट्रिप के साथ ही मॉडलिंग शो मे काम का मौका दिया जाएगा। अशोक पंचाल ने बताया कि उनका मकसद मॉडल्स को एक बेहतर मुकाम दिलाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News