बी.एन.पी.जी. कन्या महाविद्यालय वार्षिक उत्सव मयूरी में फैशन शो रहा आज का मुख्य आर्कषण


बी.एन.पी.जी. कन्या महाविद्यालय वार्षिक उत्सव मयूरी में फैशन शो रहा आज का मुख्य आर्कषण

इण्डियन वेस्टर्न फ्यूजन के साथ छात्राओं नें दिखाया अपना हुनर

 
बी.एन.पी.जी. कन्या महाविद्यालय वार्षिक उत्सव मयूरी में फैशन शो रहा आज का मुख्य आर्कषण

सास्ंकृतिक महोत्सव मयूरी के दूसरे दिन भारतीय एवं पाश्चात्य संस्कृति के फ्यूजन को गीत एवं नृत्य के माध्यम से बी.एन.पी.जी. कन्या महाविद्यालय की छात्राएं जीवंत कर रही थी तो दर्शक दीर्घा में छात्राओं का जोश और उमंग माहौल को नई ऊर्जा से भरकर एक नई संगीतमयी दुनिया को सजा रहा था।

एकल नृत्य लोक में भारत की रंगमयी संस्कृति को प्रतिभागियों ने हरियाणवी, राजस्थानी, मराठी आदि की पारम्परीक वेशभूषा एवं गीत-संगीत के माध्यम से रूबरू करवाया। माइम के माध्यम से सामयिक विषयों जैसे एसीड अटैक, अतुलनीय भारत और मोबाइल के बढते प्रयोग को मूक भाषा में अभिव्यक्त दर्शकों को सोचने के लिए मजबुर कर दिया।

"मेरे रस्के कमर ......", "तेरी गलियां....", "पिया तासे नैना.....", "ये मोह मोह के धागे " की शब्द लडीयों के साथ एकल फिल्मी गीत गायन की मनोहारी प्रस्तुतियों ने माहौल को गुनगुना दिया। इसके साथ ही युगल गीत लोक समुह नृत्य वेस्टर्न, युगल नृत्य फिल्मी की जोरदार प्रस्त्तुतियों सेे दर्शक को अपनी जगह पर नाचने लगे।  

आज के परिनाम इस प्रकार रहे:

युगल नृत्य लोक

पहला स्थान: अंजलि एवं जोधा | दूसरा स्थान: अनन्या एवं साक्षी सोनी | तीसरा स्थान: प्रीती एवं पूर्वा

समूह नृत्य फ़िल्मी

पहला स्थान: अंगारा ग्रुप | दूसरा स्थान: डिवाइन डांसर्स ग्रुप एवं बॉलीवुड ग्रुप | तीसरा स्थान: ब्लेक शैडो ग्रुप

सोलो सोंग फ़िल्मी

पहला स्थान: रचिता पालीवाल, पुजा चावरिया, नन्दनी पालीवाल | दूसरा स्थान: ऐशवर्या सिंह राव | तीसरा स्थान: पद्मजा चुण्डावत

युगल गीत लोक

पहला स्थान: नन्दनी पालीवाल, नन्दनी मालवीय | दूसरा स्थान: ऐशवर्या सिंह राव व पद्मजा चुण्डावत | तीसरा स्थान: श्रेया मेनारिया, रचिता पालीवाल, निमिषा पंचोरी, आद्ययरत्न तिवारी

माइम

पहला स्थान: एसिड अटैक | दूसरा स्थान: इनक्रेडिबल इण्डिया | तीसरा स्थान: साइड इफैक्ट ऑफ मोबाइल

सोलो डांस फोक

पहला स्थान: साक्षी सोनी | दूसरा स्थान: भाग्यश्री चौधरी | तीसरा स्थान: रिमझिम शर्मा

समुह नृत्य वेस्टर्न

पहला स्थान: रॉक ऑन ग्रुप | दूसरा स्थान: विकेन्ड बुस्टर्स | तीसरा स्थान: क्रियेशन ग्रुप

मिडिया प्रभारी डॉ. हूसैनी बोहरा ने बताया कि आज के एक अन्य आकर्षण फैशन शो भारतीय दुल्हा दुल्हन की वेशभुषा पर आधारित था।  भारतीय परम्परा में दुल्हा दुल्हन की वेशभुषा अपना विशेष महत्व रखती है। वेशभुष की डिजाइन एवं रंग आदि सास्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को सहेजे हुए है। भारत के अलग अलग प्रान्तों में दुल्हा दुल्हन की अपनी विशेष पोशाक है। फैशन शो के माध्यम से भारत की सास्कृतिक परम्परा को प्रस्तुत किया गया। 

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एन. के. सिंह एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कर्नल विनोद बागरवा, ग्रुप कमाण्डर एन.सी.सी. थे। अतिथियों ने  कार्यक्रम का प्रारम्भ मॉ सरस्वती की वन्दना एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ किया। अधिष्ठाता डॉ. देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, सहअधिष्ठाता डॉ. अपर्णा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गरिमा बाबेल एवं सहसंयोजिका डॉ. माधवी राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा सहशैक्षणिक, सांहित्यिक, एन.एस.एस, एन.सी.सी. एवं खेलकूद में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभगियों को मोमेण्टों एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रंबध निदेशक मोहब्बत सिंह जी राठौड़, बी.एन. विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट प्रो. जीवन सिंह जी राणावत तथा कुलसचिव प्रो. रघुवीर सिंह चौहान ने भी पाड़ाल में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 

मुख्य अतिथि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों को सराहा और अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया है उससे व्यक्तित्व एवं कौशल विकास का परिमार्जन होता हैं। अधिष्ठाता डॉ. देवेन्द्र सिंह सिसोदिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, सहशैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal