क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में 69वें स्थापना सप्ताह की शुरूआत


क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में 69वें स्थापना सप्ताह की शुरूआत

इस संस्थान में एशिया का सबसे बड़ा परिवहन मॉडल रूम भी स्थापित है

 
ZRTI

उदयपुर 10 अक्टूबर 2024। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 9 अक्टूबर को अपना 69 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्थान के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया, साथ ही संस्थान में प्रशिक्षार्थीयों द्वारा बनायी बहुत ही सुंदर रंगोली का अवलोकन भी किया गया। 

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ने इस अवसर पर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में सुरक्षित गाड़ी संचालन में क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की भूमिका को सराहा, साथ ही बताया कि स्थापना सप्ताह के दौरान संस्थान में विभिन्न खेल-कूद और मनोरंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। यह सप्ताह 09 से 16 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। जिनमें संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेल कर्मचारियों के साथ संस्थान परिवार के सदस्यों के द्वारा भी बढ़चढ़ कर भाग लिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन 9 अक्टूबर 1956 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति माननीय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने किया था। भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से आए रेल कर्मचारी यहां प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। 

वर्तमान में 900 से अधिक रेल कर्मचारी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह संस्थान भारतीय रेलवे में रेल कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सदैव अग्रणी रहा है तथा यहां एशिया का सबसे बड़ा परिवहन मॉडल रूम भी स्थापित है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags

News Hub