निःशुल्क नेत्र जांच शिविर बोहरा जमातखाना में सम्पन्न हुआ
उदयपुर 9 फ़रवरी 2026। बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी एवं अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बोहरा जमातखाना में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियाजी ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान के डॉ लक्ष्मण सिंह झाला के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञों ने अपनी सेवाए दी। शिविर में लगभग 350 से अधिक लोगो की नेत्र जांच की गई वहीँ 55 लोगो के मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन भी किया गया। शिविर में 15 अन्य नेत्र रोगियों के निदान के साथ 120 लोगो को चश्मे वितरित किये गए।
डॉ झाला को सेवा सारथी सम्मान

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सचिव सरफ़राज़ राज ने बताया की बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी की तरफ से पीड़ित मानवता एवं समाज उत्थान के लिए उल्लेखनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए सेवा सारथी के सम्मान से मेडिकल क्षेत्र की हस्तियों को अलंकृत किया जाता है।अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान के डॉ लक्ष्मण सिंह झाला को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सेवा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता आबिद हुसैन अदीब, फखरुद्दीन रंग वाला, दाऊदी बोहरा जमात के सचिव फ़िरोज़ टिन वाला, अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सावाला, अबरार कत्थावाला, बोहरा यूथ संस्थान के सचिव युसूफ आरजी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ फातिमा सिराज, ताहिरा राज, शब्बीर नासिर, असगर मूमिन, अकील गुरावाला, आशिक रंगवाला, डॉ शुभम, राकेश, माइकल, खुशबू, विष्णु, सीमा, चेतना एवं पंकज सहित कई कार्यकर्ताओ ने अपना सहयोग प्रदान किया।
निःशुल्क ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता शिविर
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निःशुल्क ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमे ब्रैस्ट कैंसर विशेषज्ञ डॉ महिमा चुघ द्वारा उपस्थित महिलाओ को ब्रैस्ट कैंसर से बचाव के तरीके और निदान के उपाय बताये गए। इस अवसर डॉ महिमा चुघ और उनकी टीम को उपरणा और मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है की बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी मेडिकल के क्षेत्र में कई वर्षो से अपनी सेवा दे रही है। जिसके तहत समय समय निःशुल्क मेडिकल कैंप, प्रति वर्ष ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करती है। सोसायटी के तहत एक बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर भी संचालित किया जाता है जिसके रियायती दरों पर परामर्श एवं निःशुल्क दवाई दी जाती है।