गणतंत्र दिवस पर 36 सेवाबस्तियों में लगेंगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

सेवाभारती और नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन का प्रयास
 | 
republic day

उदयपुर 24 जनवरी 2025 । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा भारती उदयपुर एवं नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर की 36 सेवा बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सेवा भारती चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष विवेक बोहरा ने बताया कि सेवा बस्तियों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में न सिर्फ विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवा व रोगियों की जांचें निःशुल्क होंगी अपितु आवश्यक दवाइयां भी शिविर स्थल पर ही नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राहुल जैन ने बताया कि इन चिकित्सा शिविरों में 150 डॉक्टर्स और 100 नर्सिंगकर्मी सेवाएं देंगे। 

शिविर की व्यवस्था देख रहे विभाग सेवा प्रमुख कपिल चित्तौड़ा एवं महानगर सेवा प्रमुख सुरेश ने बताया कि शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 तक का रहेगा उन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News