G-20 बैठक के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने हेतु विनिमय मेले का आयोजन

आरबीआई के निर्देशन में हो रहा आयोजन
 | 
G20

उदयपुर शहर में होने वाली G-20 समूह की बैठक के उपलक्ष्य में भारतीय रिज़र्व बैंक जयपुर कार्यालय द्वारा शहर में स्थित सभी मुद्रा तिजोरियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनसाधारण को मुद्रा संबन्धित सुविधा बढ़ाने के लिए दिनांक 13-23 मार्च 2023 तक प्रतिदिन एक नोट व सिक्का विनिमय मेले का आयोजन करें।

इस आयोजन का एक प्रमुख उद्देश्य आगामी बैठक के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना व एक सकारात्मक माहौल बनाना है। इस निर्देशन में शहर में स्थित मुद्रा तिजोरियों द्वारा नियमित रूप से इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसके कुछ छायाचित्र निम्नांकित हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News