गीतांजली कालेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग चिकित्सीय उपकरणों के मॉडल की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विश्व हेपेटाईटिस दिवस
 | 
geetanjali school of nursing

उदयपुर 28 जुलाई 2023 । गीतांजली कालेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग,मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग, द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष में चिकित्सीय उपकरणों के मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

प्रदर्शनी का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर पुरी गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। उन्हानें चिकित्सा सेवाओं में नर्सिंग छात्र-छात्राओं को ज्ञान व प्रतिभा का निरंतर सदुपयोग करते रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर गीतांजली स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य प्रो. दिनेश शर्मा, गीतांजली कालेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग के अकादमिक प्रभारी कमलेश जोशी, एम,एस.एन. विभागाध्यक्ष पीयूष जैन एवं समस्त शिक्षक गणों ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को चिकित्सीय उपकरणों एवं उनके प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News