गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आयोजित करेगा फूलों वाली होली

प्रेक्षा एंटरटेनमेंट के सहयोग से होगा भव्य आयोजन
 | 

उदयपुर 1 मार्च 2026 । गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा प्रेक्षा एंटरटेनमेंट के सहयोग से होली उत्सव “फूलों वाली होली" का भव्य आयोजन दिनांक 2 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे क्लब एल्ग्रो, बड़ी रोड, उदयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम की खास आकर्षण “हीलिंग हील्स - द एम्पावरमेंट रैम्प” रहेगा, जिसमें गीतांजली हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी रैम्प वॉक के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और उपचार सेवा की गरिमा को प्रस्तुत करेंगी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्सवपूर्ण माहौल और सौहार्दपूर्ण मिलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के पश्चात हाई टी का भी आयोजन रखा गया है।

गीतांजली हॉस्पिटल के मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का संदेश देगा। साथ ही विभाग द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित निःशुल्क एवं किफायती सेवाओं के प्रति जनजागरूकता का भी उद्देश्य रखा गया है।

#UdaipurNews #UdaipurEvents #RajasthanNews #Holi2026 #PhoolonWaliHoli #GeetanjaliHospital #WomenEmpowerment #HealingHeels #HealthcareHeroes #MotherAndChildCare #UdaipurCity #BadiRoadUdaipur