महिला हैकाथान 3.0 में GITS ने रचा कीर्तिमान

भारत सरकार लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा महिला हैकाथान

 | 

उदयपुर 1 मार्च 2024। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर के दो महिला अध्यापिकाओं के ईनोवेटिव आइडियाज का चयन भारत सरकार लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित महिला हैकाथान 3.0 में चयन सम्पूर्ण भारत के स्तर पर हुआ है जो कि अपने आप में कीर्तिमान है।

संस्थान निदेशक डाॅ.एन.एस. राठौड़ ने बताया कि आज की महिलायें, पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। देश की उन्नति की भागीदारी में अपना अमिट छाप छोड़ रही है। इसी क्रम में भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित महिला हैकाथान 3.0 में डाॅ. संगीता चौधरी का इनोवेटिव आइडिया ‘‘ईको क्रेडिट’’ जो प्लास्टिक रिसाइकलिंग और मैनेजमेंट पर है और डाॅ. प्रकृति पोरवाल का इनोवेटिव आइडिया ‘‘फिनक्स्टूडियो’’ जो वित्तिय सुरक्षा और पारदर्शिता पर आधारित है इनका चयन हुआ है। 

इन दोनो महिला व्याख्यताओं को भारत सरकार की तरफ से आइडिया को स्टार्टअप में बदलने के लिये 15 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। संयोजक डाॅ. विशाल जैन के अनुसार नई दिल्ली के विज्ञान भवन से जारी सूची में कुल 397 आइडिया का अनुमोदन प्राप्त हुआ जिसमें राजस्थान राज्य के सिर्फ 6 आइडिया चुने गये इन 6 में से 2 आइडिया गिट्स के है। जो कि अपने आप में गर्व की बात है। 

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी. एल. जांगिड़ ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि ना केवल गिट्स की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाति है बल्कि तकनिकी नवाचार और सामाजिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका को भी प्रमुखता देती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News