GMCH-वर्ल्ड हार्ट डे पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक

वरिष्ठ जनों को हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर नुस्खे व जागरूकता प्रदान की गयी
 | 
world heart day

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के साथ ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में लगभग 300 वरिष्ठजनों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री ऋषि कपूर, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ हरप्रीत सिंह, कार्डियक सर्जन डॉ संजय गांधी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रमेश पटेल, डॉ दिलीप जैन, प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ निखिल वर्मा, इंटरनेशनल वैस्कुलर एवं न्यूरो रेडियोलॉजिस्ट डॉ सीताराम बारठ, डॉ जय भारत, डॉ गौरव मित्तल मौजूद रहे। 

महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री ऋषि कपूर एवं मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ हरप्रीत सिंह का स्वागत किया गया।  महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के संस्थापक महासचिव श्री भंवर सेठ एवं अध्यक्ष चोसर लाल कछारा का श्री ऋषि कपूर व डॉ हरप्रीत सिंह द्वारा सम्मान उपरना पहनाकर किया गया। 

श्री ऋषि कपूर ने जरियाटिक ओपीडी को शीघ्र शुरू करने की घोषणा की और साथ ही डॉ हरप्रीत सिंह ने समय-समय पर वरिष्ठ जनों के लिए इस तरह के आयोजन करते रहने की बात की। 

कार्डियक साइंसेज की टीम द्वारा सभी उपस्थित वरिष्ठ जनों को हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर नुस्खे व जागरूकता प्रदान की गयी जिससे कि वह अपनी आम जिंदगी में इनको अपना कर अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। 

इसी क्रम में गीतांजलि डेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एक नाटक मंचन पेश किया और हृदय से संबंधित जागरूकता को बढ़ाया गया। प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ निखिल वर्मा द्वारा ओरल हाइजीन पर प्रस्तुति दी गई व सवाल जवाब भी किए गए| इसके पश्चात डॉ सीताराम बारठ द्वारा इंटरनेशनल रेडियाोलॉजी के बारे में विस्तार में समझाया गया। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में सितंबर माह में जन्मे वरिष्ठ जनों द्वारा केक कटिंग कराकर इस दिन को मनाया गया और साथ ही अंताक्षरी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन मैनेजर ब्रांडिंग एंड पी.आर कम्युनिकेशन हरलीन कौर द्वारा किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News