Udaipur Times, Event: उदयपुर के मोतीचोहट्टा स्थित मालवीय लोहार समाज के आराध्य देव श्री श्री 1008 रूपनारायण भगवान के मंदिर प्रांगण में तेरस तिथि को भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
महामंत्री दीपक गोराणा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर आराध्य देव भगवान श्री 1008 श्री रूपनारायण भगवान को ’छप्पन भोग’ अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उदयपुर शहर चोखला अध्यक्ष चंपालाल लोहार मय कार्यकारिणी सदस्यों, वरि’ठजनों, समाजजनों, मातृशक्ति एवं पधारें हुए भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सायंकाल 7:15 बजे भगवान श्री रूपनारायण जी की भव्य महाआरती की गई। आरती के पश्चात उपस्थित समस्त समाजजनों एवं मातृशक्ति को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही पधारे हुए यजमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
महामंत्री दीपक गोराणा ने इस सफल धार्मिक आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उदयपुर शहर चोखला समिति की ओर से समस्त समाजजनों एवं अन्नकूट महोत्सव में सहयोग करने वाले सहयोगकर्ताओं को सूचित किया गया है कि ’अन्नकूट प्रसाद वितरण 24 नवंबर 2026, मंगलवार को सायंकाल 5:00 बजे से 7:00 बजे तक’ मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।