उदयपुर के फील्ड क्लब में सजेगा भव्य ऑटो एक्सपो, 20 से अधिक ब्रांड्स के वाहन होंगे प्रदर्शित

 | 
Auto Expo Raftaar in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur Event, Raftaar-An Auto Expo 3.0: ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए उदयपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर को ‘रफ्तार 3.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 की ओर से फील्ड क्लब में आयोजित होने वाला यह आयोजन ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम होगा। Raftaar-An Auto Expo 3.0

आयोजन में 20 से अधिक प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के चार पहिया और दो पहिया वाहन एक ही मंच पर प्रदर्शित किए जाएंगे। बीएमडब्ल्यू, टोयोटा, विनफास्ट, हार्ले-डेविडसन, होंडा, केटीएम और ट्रायम्फ सहित कई प्रमुख ब्रांड्स के मॉडल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही विंटेज एवं क्लासिक कारों का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा। Raftaar-An Auto Expo 3.0

ऑटो एक्सपो के साथ शिक्षा के लिए सेवा अभियान

‘रफ्तार 3.0’ को केवल ऑटो एक्सपो के रूप में नहीं, बल्कि चौरिटी फंडरेजिंग आयोजन के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। इससे जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग अंबेरी स्थित विद्यालय में छह नई कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।

देशभर से आएंगे राउंड टेबल इंडिया के प्रतिनिधि

3 एवं 4 अक्टूबर को राउंड टेबल इंडिया के देशभर से वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उदयपुर में  मौजूद रहेंगे। इसी अवसर पर संगठन की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग भी आयोजित की जा रही है। देश के विभिन्न शहरों से आने वाले प्रतिनिधि रफ्तार 3.0 में शामिल होकर इस सामाजिक पहल को सहयोग देंगे। Raftaar-An Auto Expo 3.0

पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और सुविधाएं

रफ्तार 3.0 में वाहनों के साथ परिवार के हर सदस्य के लिए आकर्षण मौजूद रहेंगे। किड्स प्ले जोन, फूड जोन, निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच, लकी ड्रॉ और विभिन्न ब्रांड्स के विशेष ऑफर्स आयोजन को खास बनाएंगे। वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को नए मॉडल देखने के साथ एक्सपो में उपलब्ध विशेष ऑफर्स की जानकारी भी मिलेगी।

रफ्तार 3.0 के फंडरेजिंग प्रयासों में कन्वीनर्स सनी मोदी और असीम भोलिया के नेतृत्व में टीम व्यवसायिक समूहों, संस्थानों और शुभचिंतकों से सहयोग जुटा रही है। Raftaar-An Auto Expo 3.0

उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने शहरवासियों से परिवार सहित रफ्तार 3.0 में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल गाड़ियों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि मनोरंजन के साथ शिक्षा के लिए योगदान देने का अवसर भी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News