उदयपुर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गुरु नानक जयंती, गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन

 | 
Guru Nanak Jayanti

 

Udaipur Times, Guru Nanak Jayanti: उदयपुर में आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन, पाठ, अरदास, कीर्तन और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को याद कर रहे हैं।

शक्ति नगर स्थित संत निवास में तीन दिवसीय गुरुनानक जयंती उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। यहां चार पाठियों के समवेत पाठ से वातावरण भक्तिमय रहा। अंतिम दिन पाठ साहिब भोग, पूर्णाहुति, आरती और अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया।

गुरु नानक देव जी ने ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

आज के दिन श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में भाईचारा और मानवता का संदेश दे रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News