हाफ मैराथन द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे पर रन फॉर हार्ट का दिया सन्देश

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

 | 
GMCH

हृदय रोग वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है, लेकिन जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं। गीतांजली हॉस्पिटल ने इस विश्व हृदय दिवस पर अपनी जिम्मेदारी निभाई और सभी से अपील की एवं रन फॉर हार्ट के लिए उदयपुर वेदांता सिटी के साथ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, इसके अंतर्गत गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल पार्टनर की सहभागिता निभायी गयी। 

इसके अंतर्गत मेडिकल सुप्रीनटेनडेंट डॉ हरप्रीत सिंह,सीटीवीएस सर्जन डॉ संजय गाँधी, सीनियर डॉक्टर्स, डीजीएम सेल्स एंड मार्केटिंग कल्पेश चन्द रजबार, गीतांजली यूनिवर्सिटी के 400 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 

GMCH

गीतांजली हॉस्पिटल के सीओओ श्री ऋषि कपूर ने हाफ मैराथन के दौरान सभी प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने और साथ ही आईसीयू ऑन व्हील्स एम्बुलेंस की उपलब्धता की घोषणा की जिससे किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी पर तुरंत काबू किया जा सके। 

हाफ मैराथन का आयोजन एनीबॉडी कैन रन के फाउंडर डॉ मनोज सोनी द्वारा किया गया। 

इस हाफ मैराथन के माध्यम से गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा हृदय रोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, जागरूकता और सही जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी है पहल के जरिए समुदाय को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News