कजरी होटल में हैंडीक्राफ्ट फेयर 19 Jan से

फेयर में देखें किन आइटमों का है मेले में क्रेज, एंट्री रहेगी नि:शुल्क

 | 
hotel kajri

उदयपुर,18 जनवरी। शहर के कजरी होटल में 19 जनवरी को हैंडीक्राफ्ट फेयर का आयोजन होगा। इस फेयर में कला, संस्कृति, सभ्यता और परंपरा का संगम नज़र आएगा। इसमें 50 से ज्यादा स्टाल्स लगाई जाएंगी। इन पर देशभर के अवार्डेड हस्तशिल्प कारीगर अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

d

​कपड़े और सजावट के सामान की भरमार

मेले का आयोजन हरे कृष्णा एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। एग्जीबिशन में मुख्य रूप से सहारनपुर, पंजाब का बुडन क्राफ्ट, दिल्ली-गुजरात-असम के उत्पाद, चंडीगढ़ के पाकिस्तानी सूट, बनारसी साड़ियां आदि आकर्षक का केंद्र होंगे। इसके अलावा मेटल, लेदर, ग्लास और वुडन के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। एंट्री नि:शुल्क रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News